NABH

बिना ऑपरेशन हार्ट में वाल्व लगाया गया, मरीज की हालत बेहतर

दाना शिवम हार्ट एंड सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील गरसा ने बिना ऑपरेशन के मरीज के हार्ट में वाल्व लगाकर कीर्तिमान रचा है। 

मरीज हार्ट फैलियर की स्थिति में अस्पताल पहुंचा था। सांस फूल रही थी। चलने में परेशानी थी। पैरों में सूजन थी। पेट और फेफड़ों में पानी भर गया था। हार्ट के वाल्व में लीकेज था। 

डॉ. गरसा ने पहले दवाइयों से मरीज की हालत को नियंत्रित किया। फेफड़ों से पानी निकाला गया। इसके बाद ट्रिक वाल्व लगाया गया। यह प्रक्रिया पैर की नस के जरिए की गई। राइट फीमोरल वेन से वाल्व को हार्ट तक पहुंचाया गया। सही पोजिशन देखकर वाल्व लगाया गया। मरीज की उम्र ज्यादा थी। हालत नाजुक थी। ऐसे मामलों में विशेष अनुभव की जरूरत होती है। डॉ. गरसा ने यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक की। वाल्व लगाने के बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। फिर दूसरे दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। अब मरीज को चलने में आसानी है। सांस लेने में दिक्कत नहीं है। रिकवरी अच्छी हो रही है।


Dana Shivam Heart & Super Speciality Hospital © 2018. All right reserved.